फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बेमौसम चल रहे चार कोल्हू पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पांच नमूने लिए
विज्ञापन

- जांच रिपोर्ट के बाद होगी कठोर कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जनपद में बेमौसम गुड़ का निर्माण कर रही चार भट्ठियों पर छापा मारा। यहां से गुड़ के नमूने लिए गए।
दी गुड़ खांडसारी एसोसिएशन ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से शिकायत की थी इस समय कोल्हुओं के चलने का समय नहीं है। कुछ लोग गुड़ में चीनी और अन्य शरीर को नुकसान देने वाले पदार्थों की मिलावट कर गुड़ बना रहे हैं। डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम ने भोकरहेड़ी, बसेड़ा व रसूलपुर से गुड़ की चार भट्टियों पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने पांच नमूने संगृहीत कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ चमन लाल, नायब तहसीलदार जानसठ विपिन चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार, अनिल कुमार, सहायक कृष्ण कुमार सम्मिलित रहे। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ चमन लाल ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें