फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जेल में स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। क्रिसमस पर्व से पहले होली एंजिल स्कूल के बच्चों ने जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने कहा कि कारागार में इस प्रकार के कार्यक्रम बंदियों के मानसिक तनाव को कम करते हैं। बंदियों में सुधार की दिशा में यह अच्छी पहल है।
विज्ञापन


होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस पर्व के मद्देनजर जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि न्यायाधीश अनिल कुमार, जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने जेल के पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष आदि स्थानों का भ्रमण किया। बंदियों से भी मिले। उन्होंने बंदियों को अपराध जगत से दूर होने का संकल्प भी दिलाया। होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर जूली ने कहा कि जेल में बंदियों से मिलकर बच्चों को जीवन के बारे में अनमोल ज्ञान प्राप्त हुआ है, इससे बच्चे जीवन में सही मार्ग पर चलने की ओर प्रेरित होंगे। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बंदियों में मानसिक तनाव की कमी आयी है। कार्यक्रम में स्कूल कर्मचारी व जेलर राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें