फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अनुसूचित जाति की कक्षा 12 की छात्रा से दुष्कर्म, दी वीडियो वायरल करने की धमकी

Thu, 01 Feb 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ युवक ने 11 माह पहले काॅलेज जाने के दौरान बस व बाद में घर में घुस कर दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा के पिता ने आरोपी युवक बस के चालक तथा परिचालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी मेरठ स्थित एक गर्ल्स काॅलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। वह प्रतिदिन गांव से स्कूल बस में सवार होकर काॅलेज जाती थी। गांव का ही एक युवक बस में गांव से काॅलेज जाता था।

विज्ञापन

आरोप है कि फरवरी 2023 मेंं काॅलेज जाते समय गांव से रामराज आने के दौरान कुछ दूरी पर बस पहुंची तो चालक ने बस को रास्ते में रोक दिया। छात्रा के पूछने पर बस चालक व परिचालक ने बताया कि बस खराब हो गई है और दोनों बस से नीचे उतर गए। इसके बाद युवक ने छात्रा को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में चालक व परिचालक बस को स्टार्ट कर काॅलेज के लिए चल दिए।

आरोपी युवक रास्ते में ही उतर गया। इसके बाद जुलाई 2023 में भी युवक ने घर में घुस कर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। छात्रा ने विरोध जताया तो युवक ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने छात्रा पर मिलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

परेशान होकर छात्रा ने परिजनों से शिकायत की तो पिता ने गांव निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप और बस चालक व परिचालक पर युवक का सहयोग करने का आरोप लगाकर तहरीर थाने में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामराज थाना प्रभारी सीता सिंह का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें