फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सयानी ने छात्राओं को सिखाए भरत नाट्यम के गुर

विज्ञापन
नगर के वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कालेज में भरतनाट्यम की प्रस्तुति देती नृत्यागंना सयानी चक्रवर? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज और भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भरतनाट्यम नृत्यांगना सयानी चक्रवर्ती ने स्पिक मैके की वर्कशॉप का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को नृत्य की बारीकियों से परिचित कराते हुए भरतनाट्यम की कुछ मुद्राओं का अभ्यास कराया। साथ ही श्री कृष्ण और भगवान शिव के मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

वैदिक पुत्री स्कूल में हुए कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने विद्यालयों में स्पिक मैके के अनूठे प्रयासों को प्रत्येक माध्यमिक विद्यालयों में ले जाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमारी, डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, मोनिका, कुसुम लता, सुनील शर्मा, विजय शर्मा, सोहन पाल, भावना सिंघल, हर्ष, नंदिनी मिनोचा आदि मौजूद रहे। उधर, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सयानी चक्रवर्ती ने शानदार प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति की प्रबंधक सुधा मजूमदार, विद्या भारती के मंत्री अरुण खंडेलवाल, पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव, अरविंद मित्तल, स्पिक मैके के संयोजक डॉ. आरएन तिवारी, कंचन प्रभा शुक्ला, मोनिका मौजूद रही। प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें