फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के सौरभ लहरी पहुंचे मास्टर विजय सिंह से मिलने

विज्ञापन
मास्टर विजय सिंह से मिलने कोलकाता से आए सौरभ लहरी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सौरभ लहरी ने आंदोलनकारी विजय सिंह से मुलाकात की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ लहरी सोमवार को मुजफ्फरनगर में 25 साल से धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोलकाता में मास्टर विजय सिंह के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की कई खबरें पढ़ी। सौरभ भ्रष्टाचार विरोधी अन्ना मूवमेंट के आंदोलन में भी भाग ले चुके हैं। उन्होंने कोलकाता से दिल्ली तक साइकिल यात्रा की थी। कोलकाता में पर्यावरण व भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में पैदल यात्रा करते रहते हैं। उनका मानना है जब तक देश से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा, तब तक विकास संभव नहीं है। भ्रष्टाचारी विकास नहीं होने देते। उन्होंने कहा कि वो करीब 1700 किलोमीटर दूर मास्टर विजय सिंह को समर्थन करने आए हैं। उनका जो आंदोलन है वो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बनेगा। गौरतलब है सौरभ लहरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेंद्र नाथ लहरी परिवार से हैं, जिन्हें अशफाक उल्ला खां और राम प्रसाद बिस्मिल के साथ फांसी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें