फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: मीरापुर विधानसभा में कितना हुआ विकास?, जानें कृषि से रोजगार तक के मुद्दों पर क्या बोली जनता

Wed, 26 Aug 2026 03:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मीरापुर (मुजफ्फरनगर)

सार

उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत हर जिले की विधानसभा का दौरा कर रही है। जहां पहुंचकर लोगों से कृषि, महिला सुरक्षा, शिक्षा, सड़क समेत स्थानीय मुद्दों पर राय ली जा रही है। 
विज्ञापन
‘सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं और राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत प्रदेश की विधानसभाओं में जनता का मूड जानते हुए मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। जहां लोगों ने विकास, रोजगार, सुरक्षा, शिक्षा, सड़क और सफाई जैसी समस्याओं पर खुलकर अपनी राय व्यक्त की। बता दें कि मीरापुर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक मिथिलेश पाल हैं। जिनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल है। 

विज्ञापन


मीरापुर में इस बार किस मुद्दे पर करेंगे वोट?
उत्तर प्रदेश में और तमाम विधानसभा क्षेत्रों में जाकर हमारी टीम जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस बार वो किन मुद्दों पर अपने विधानसभा क्षेत्र में अपना विधायक चुनने वाले हैं। अमर उजाला की टीम  मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं। मोरना इलाके में कुछ किसानों और युवाओं ने अपनी बात रखी। स्थानीय निवासी संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा फ्री होनी चाहिए। किसानों ने कहा कि गन्नों के दाम बढ़ने चाहिए। सड़कों पर काम होना चाहिए।



मीरापुर विधायक के काम पर क्या बोली जनता? 
अमर उजाला ने युवाओं के मुद्दों और स्थानीय विकास पर जनता की राय जानने का प्रयास किया। नागरिकों ने सरकार के कामकाज, स्थानीय विधायकों की भूमिका और बुनियादी सुविधाओं पर अपने विचार साझा किए। कुछ लोगों ने सरकार के कार्यों की सराहना की। मुख्य रूप से शिक्षा, रोजगार और स्थानीय विकास के वादों पर सवाल उठाए गए। एक नागरिक ने भाजपा या बसपा सरकार के शासन को अच्छा बताया।
विज्ञापन




मीरापुर में रोजगार और शिक्षा को लेकर क्या बोले युवा?
उत्तर प्रदेश में 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम के तहत मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से बात की गई। युवाओं ने आगामी चुनावों में अपने विधायक चुनने के लिए विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी। शुभम कुमार ने कहा कि काम करने वाला विधायक होना चाहिए। हिमांशु ने बताया कि विधायक पढ़ा-लिखा और युवा होना चाहिए। फैज ने कहा कि युवाओं की सबसे बड़ी मांग शिक्षा और बेरोजगारी खत्म करना है। श्रेया शर्मा ने हर चीज में जाति-धर्म को शामिल न करने की मांग की। उन्होंने सड़कों की गुणवत्ता में सुधार और गड्ढों को ठीक करने पर जोर दिया। श्रेया के अनुसार, सरकार को सड़कों पर और काम करना चाहिए। 



मीरापुर में कैसी है कानून व्यवस्था, व्यापारियों ने भी रखी अपनी बात
स्थानीय निवासियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपने विधायक चुनने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा किए। उन्होंने क्षेत्र में विकास की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर चिंता व्यक्त की। मोहित दुबे ने विधायक से विकास और रोजगार पर ध्यान देने की अपेक्षा की। इशिता ने कहा कि महिला सुरक्षा पहले से बेहतर है, लेकिन इसे और सुधारा जा सकता है। युवाओं को ऐसा विधायक चाहिए जो केवल बातें न करे, बल्कि अपनी बातों पर कायम रहे और जमीनी स्तर पर काम भी करे। लोगों ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की और इसे बेहतर बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें