बचन सिंह कालोनी में कालोनी को सैनिटाइज करते सरवट ग्राम प्रधानपति श्रीभगवान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सरवट प्रधान के पति ने कराया सैनिटाइजेशन
मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता व सरवट ग्राम प्रधान के पति पंडित श्रीभगवान शर्मा ने बुधवार को क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराया। सरवट गांव से सटी बचनसिंह कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी व देवपुरम में भी सैनिटाइजेशन कराया गया। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चों पर खड़े चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ, मीडियाकर्मी व सफाईकर्मियों की भी सराहना की। ग्राम प्रधान के पति ने जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री का भी वितरण किया। ग्राम प्रधान उषा शर्मा, श्यामलाल, सोहनवीर सिंह, हरपाल शर्मा, कमलेश शर्मा, रमेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।