फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी, महरायपुर और मीरापुर पहुंची संकल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना/छपार/मीरापुर। संकल्प यात्रा इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी पहुंची। विशिष्ट अतिथि एमएलसी वंदना वर्मा ने कहा बलिदान और कठिन परिश्रम के बाद सरकार के कार्यों से आमजन खुशहाली की ओर अग्रसर है। नियत और कर्म अगर साफ हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक उमेश मलिक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। संचालन रामकुमार शर्मा और अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन सरला देवी ने की। इस मौके पर ईओ कमलाकांत रघुवंशी, पूर्व चेयरमैन मदन पाल, जोगेंद्र वर्मा, डॉ वीरपाल सहरावत, रविंद्र बेनीवाल मौजूद रहे। गांव महरायपुर में पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल ने योजनाएं गिनाई। ग्राम प्रधान केलावती, राकेश आडवाणी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, जोगेंद्र गुर्जर, अभिषेक चौधरी मौजूद रहे।
प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र मीरापुर में मुख्य अतिथि कौशल विभाग स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। अध्यक्षता चेयरमैन जमील मलिक और संचालन डॉ. ताहिर कुरैशी ने किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, सचिन ठाकुर, इन्द्र सिंह कश्यप, जोगिंदर सिंह, रविंद्र बालियान, प्रदुमन शर्मा, राजेंद्र रस्तोगी, प्रेमचंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें