फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छाया कोहरा...दिन का तापमान 11.2 डिग्री, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाया रहा। लोग दिन में भी कंपकंपाते रहे। दिन का अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

प्रशासन ने कक्षा आठ तक के परिषदीय और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश कर दिया है। सीबीएसई और अन्य विद्यालयों को सुबह 10.30 से दोपहर दो बजे तक पढ़ाई के लिए कहा गया है। जनपद में शीत हलहर, कोहरे और सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन आकाश में कोहरा और बादल छाए रहे। दिन में शीतलहर चलती रही। अधिकतम तापमान लुढककर यहां 11.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पहले दिन यह 16.8 डिग्री पर पहुंच गया था। न्यूनततम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी और कोहरे के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
जिला प्रशासन ने सर्दी को देखते हुए कक्षा आठ तक के परिषदीय और अशासकीय प्राप्त विद्यालयों में 20 जनवरी तक अवकाश कर दिया है। डीआईओएस डॉ़ धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सीबीएसई आदि के विद्यालय 10.30 बजे से लेकर दो बजे तक खोल सकते हैं। छात्रों को न बुलाकर ऑन लाइन कक्षा ही लें तो ठीक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें