विकास भवन बिल्डिंग पर सैनिटाइजर का छिड़काव करते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विकास भवन को किया सैनिटाइज
मुजफ्फरनगर। एक कर्मचारी की मां के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार को विकास भवन को सैनिटाइज किया गया। फायर ब्रिगेड से विकास भवन की बिल्डिंग पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही कार्यालयों में भी मशीनों से सैनिटाइज किया गया। सुबह से ही बिल्डिंग एवं कार्यालयों को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया था। कार्यालयों में रखी कुर्सियों से लेकर खिड़की, दरवाजों आदि पर सैनिटाइजर छिड़का गया।
विकास भवन के कार्यालय में सैनिटाइजर का छिड़काव करता कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR