फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी सहित पांच नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी प्रभारी सहित पांच नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की एक पुलिस चौकी प्रभारी सहित पांच नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर का एक रेजिडेंट डाक्टर भी शामिल है। इसके अलावा 33 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। अब जनपद में सक्रिय कोरोना केस 78 रह गए हैं जबकि अब तक कुल 193 मामले सामने आ चुके हैं।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने ट्वीट कर बताया कि 112 जांच रिपोर्ट में पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 33 लोग ठीक हुए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि संक्रमितों में एक पुलिस वाला भी शामिल है। यह नगर की एक पुलिस चौकी का इंचार्ज बताया गया है। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भी एक रेजिडेंट डाक्टर संक्रमित मिला है। यह पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 डाक्टर्स में संपर्क में रहा। शहर के आबकारी मोहल्ला निवासी एक महिला भी लक्षण नजर आने पर जिला अस्पताल आई थी। वह भी जांच में पॉजिटिव पाई गई है। एक अन्य मोहल्ले का व्यक्ति भी जिला अस्पताल में खुद ही आया था। वह भी पॉजिटिव मिला है। पांचवां संक्रमित ग्राम बरला निवासी युवक है। वह गाजियाबाद में नौकरी करता है तथा घर आया हुआ था। संक्रमित मिले सभी लोगों को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में संचालित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 33 रोगियों के ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब तक जनपद में 115 रोगी ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले घर आया था युवक
छपार। गांव बरला में कोरोना पॉजिटिव पाया गया युवक गाजियाबाद की एक कंपनी में नौकरी करता है। वह तीन दिन पूर्व ही अपने घर आया था। बुखार आने पर उसने थाना प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर उससे पूछताछ करने बाद बरला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्वारंटीन कर दिया। अगले दिन उसका सैंपल जांच के लिए भिजवाया। मंगलवार को युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि युवक के परिजन उसे क्वारंटीन करने का विरोध कर रहे थे। उसकी पत्नी व दो बच्चों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें