फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट मिर्दगान मोहल्ले से लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉटस्पॉट मिर्दगान मोहल्ले से लिए सैंपल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे में कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत होने के बाद प्रशासन द्वारा मोहल्ला मिर्दगान को हॉटस्पॉट घोषित किया है। सभी रास्तों को बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया है। सीएचसी के डॉ. उमंग श्रीवास्तव के नेतृत्व में पांच सदस्यों की टीम ने मोहल्ले में 26 लोगों के सैंपल लिए। नगर पंचायत द्वारा मोहल्ले की सफाई के बाद उसे सैनिटाइज किया गया। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को मोहल्ले से 39 लोगों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए थे। बुधवार को 33 लोगों के सैंपल लेने थे, जिनमें से 26 लोगों के सैंपल लिए गए। छह लोग सैंपल देने नहीं आए। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार के दो लोग बाहर चले गए थे। प्रशासन के दबाव के कारण वे वापस आ गए है। उनके नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने मोहल्ले में माइक से घोषणा कराई कि किसी को खांसी, नजला, जुकाम, बुखार या गले में दर्द हो तो वह चिकित्सकों की टीम से मिलकर जांच करवा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें