फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान पीसीएस परीक्षा में पास, बीएसए बनेंगे

विज्ञापन
खतौली में यूपीपीसीएस का परीक्षा पास करने वाले छात्र सलमान का स्वागत करते हुए मौहल्लेवासी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मेहनत के बल पर सलमान मेराज को मिली कामयाबी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। मोहल्ला देवीदास के सलमान मेराज ने यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर नगर का नाम रोशन किया है।
सलमान मेराज एक मध्यम परिवार से जुड़े हैं। उन्होंने यूपी पीसीएस परीक्षा देने का मन बनाया। मुकाम को हासिल करने के लिए लगन के साथ पढ़ाई प्रारंभ की। उन्होंने वर्ष 2017 से लेकर 2020 तक लगातार परीक्षा दी। इस बार उन्होंने परीक्षा पास की। सलमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनेंगे। बहन एडवोकेट नेहा खान व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ हुमा खान ने भी खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। सलमान के बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर चयन होने पर कस्बे में ढाकन चौक पर परवेज गाजी के आवास पर सलमान मेराज का उनके शुभचिंतकों ने फूल गुलदस्तों व मिठाइयां खिलाकर स्वागत किया। सलमान खतौली के कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज के छात्र रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन ने भी उनकी इस कामयाबी पर मुबारकबाद दी। सलमान का कहना था कि लक्ष्य बड़ा हो तो कठिनाइयां तो आती ही है, लेकिन कड़ी मेहनत लगन और परिवार के सहयोग से अपने सपने को पूरा कर लिया। बधाई देने वालों में सरवर आलम, मास्टर मोहसिन, रविश आलम, गाजूदीन, सोनू फरीद कारी, जियाउद्दीन, डॉक्टर अकबर कुरैशी, अदील मोहसिन, फैसल जमीर, मौलाना सादिक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें