संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय पुरुष में सखी वन स्टॉप सेंटर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभाएगा।
जिला चिकित्सालय में रेड क्रॉस भवन के पास बनाए गए सखी वन स्टॉप सेंटर के नव निर्मित भवन सहित हरदोई, रायबरेली और ऐटा के वन स्टॉप सेंटर का शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की उपस्थिति में वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया। जिसका सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर का महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। इसमें काउंसलिंग की सुविधा भी मिलेगी। महिला से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, संजय गर्ग, मितिका गर्ग, रेणु गर्ग, रामकुमार शर्मा, रविंद्र काकरान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेशन गुप्ता, एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. एके पंवार, डॉ. राजीव निगम, विपिन कुमार का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के चेयरमैन डॉ. राजीव कुमार ने किया। इस मौके पर सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक पूजा नरूला, नीना त्यागी, शिवांगी बालियान, रेणु सिंह, सुविधा साहू, शरमीन जैदी, प्रमिला सिंह, सुषमा शर्मा, रजनी भास्कर, अमित कुमार, मीना चौधरी मौजूद रहीं।