शुकतीर्थ स्थित सतगुरु समनदास महाराज की समाधि स्थल पर अनुयायियों ने किया नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। गुरु गद्दी आश्रम के प्रबंधक महात्मा गोरधन दास महाराज ने कहा कि गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण करने पर ही संत की कृपा प्राप्त होगी। संत सेवा और गुरु की सेवा कभी निष्फल नहीं जाती। भक्ति और सद्गगति को प्राप्त करना चाहते हैं, तो उनके शरणागत हो जाएं।
शुकतीर्थ स्थित सतगुरु समनदास महाराज की समाधि स्थल पर उनके भक्त नतमस्तक हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि गुरु समन दास गरीबों, असहाय लोगों की सेवा को अपना धर्म मानते थे। देश नहीं विदेश में भी उनके अनुयायी मौजूद है। सेवक संदीप दास, मोनू दास, बागेश दास, श्याम सिंह करानियां, नरेश गौतम, महक सिंह, तरुण पाल, विपिन मास्टर, इंद्रेश सहित दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन सतगुरु समनदास महाराज प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।