फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित मेधावी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सैनी समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सैनी युवा संगठन ने समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी के लिए हमें जागरूक रहना होगा। अपने बच्चों की उच्च शिक्षा पर ध्यान दें, ताकि वे आईएएस, जज और प्रोफेसर बन सकें।
विज्ञापन

रामलीला टिल्ला पर छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह में कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि हमें आरक्षण नहीं चाहिए, हमें अपना हिस्सा चाहिए। देश में अरसे से आरक्षण है, लेकिन आज भी उच्च पदों पर एससी और ओबीसी को उसके अनुपात के हिसाब से हिस्सेदारी नहीं मिली है। ऑल इंडिया सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सैनी ने समाज में एकजुटता पर बल दिया। खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, सोनू सुदर्शन, हिमांशु सैनी, विजय सिंह, कर्म सिंह सैनी, चंद्रपाल सैनी ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों महात्मा ज्योतिबा फुले के दिखाए रास्ते पर चलकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र प्रसाद सैनी, ब्रजबंधु एडवोकेट, शाहपुर चेयरमैन परमेश सैनी, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, डॉ महावीर सिंह, सहारनपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी आदि ने विचार रखे। सम्मानित किए गए छात्रों में तनु सैनी, अपेक्षा, छवि, लवनिका, कृतिका, अंजलि, निक्की, रूपा रानी, प्रिया, अंशुल, सांची आदि शामिल रहे। आयोजन में सुभाषचंद सैनी, एमआर सैनी, सोमनाथ सैनी, डॉ शीशपाल सैनी, सत्येंद्र सैनी मुरादपुरा, सुक्रमपाल सैनी, ओपी सैनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें