फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड में साहिल और रूचिका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्राटा दौड़ में साहिल और रुचिका प्रथम
विज्ञापन

छपार। परिषदीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य बरला इंटर कॉलेज के सुधीर कुमार त्यागी ने किया।
विज्ञापन

मास्टर मैराज ख़ालिद रिजवी ने उपस्थित सभी बच्चों एवम अध्यापकों को खेल की शपथ दिलाई। खेल की विभिन्न प्रतियोगिताओं की शुरूआत हुई। 50 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम, राहिल द्वितीय व बालिका वर्ग में रुचिका प्रथम ,राखी द्वितीय, 100 मीटर जूनियर दौड़ में विजय प्रथम राहुल द्वितीय, बालिका वर्ग में नाजिया प्रथम, पारुल द्वितीय रही। प्राथमिक स्तर पर मुनक्का प्रथम, साकिब द्वितीय बालिका वर्ग में समरीन प्रथम व पारुल द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ में सुहेब तेजलहेड़ा व हिमांशु मांडला ने संयुक्त रूप से प्रथम और विजय द्वितीय रहा। खेल का मुख्य आकर्षण कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय तेजलहेड़ा प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय मांडला द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो में अब्दुलपुर प्रथम सिंभालकी द्वितीय रहे। लंबीकूद में अमन व फईम प्रथम, साहिल द्वितीय रहे। ऊंची कूद में शिवम व प्रीति प्रथम साकिब द्वितीय रहे। जूनियर हाईस्कूल पुरकाजी के छात्र विजय ने सभी प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर शील्ड पर कब्जा किया। मधुसूदन शर्मा ने परिणाम घोषित किए। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेल पढ़ाई का हिस्सा है, अच्छी शिक्षा ,अच्छा स्वास्थ्य हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर मुकेश शर्मा, विजेंदर सिंह, निर्वेश कुमार,अमित शर्मा ,रूपक राणा, जय गिरि अनुज कुमार, अक्षय त्यागी ,रूप सिंह, उषा रानी, अनुराधा सोबती, संजीव कुमार, आलम, कमल किशोर, कुलदीप राठी, चंदवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें