फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा जल्द की जाएगी बहाल

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में वार्ता करते कमिशनर, डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा जल्द की जाएगी बहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि जिले में हालात सामान्य हो रहे हैं। जनता से संवाद कर प्रशासनिक अधिकारी शांति स्थापित करेंगे। आम जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा किया जाएगा। इंटरनेट सेवाएं जल्द ही बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

डीएम ऑफिस पर पत्रकारों से वार्ता में कमिश्नर ने कहा कि जिले में हालात सामान्य हैं। माहौल पूरी तरह शांत है। बाजार खुल गए हैं और आम आदमी बाजार में खरीदारी भी कर रहा है। अधिकतम दुकानें खुल चुकी हैं। प्रशासन शहर की जनता से संवाद स्थापित करेगा। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। जनता में विश्वास पैदा किया जाएगा कि प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए है। किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, जिन दुकानों पर सील लगाई गई है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इन दुकानदारों से बलवाइयों के संबंध में जानकारी ली जाएगी। जल्द ही दुकानों की सील भी खोली जाएगी। दुकानदारों से प्रशासन को सहयोग की अपेक्षा है। कमिश्नर ने बताया कि जल्द ही इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। स्कूल-कॉलेज की 25 दिसंबर तक छ्ट्टी है। अधिकारियों से कहा गया है कि वे गली मोहल्लों में बैठकें कर लोगों के मन से भय को समाप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें