फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

जानसठ। जमीयत उलमा के सदस्यों ने जिला मजिस्ट्रेट के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मीट की दुकानें खुलवाने की मांग की।
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की स्थिति में मीट बेचने पर पाबंदी लगी हुई है और धार्मिक स्थलों के खोले जाने पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। इसी के साथ जमीयत उलमा के सदस्यों ने मांस की उपलब्धता के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट के नाम उपजिलाधिकारी जानसठ कार्यालय पर नायब तहसीलदार जयेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष मौलाना अब्दुल रहमान नदवी ने कहा कि प्रदेश में प्राप्त सूचना के अनुसार शराब, पान, बीड़ी एवं गुटखा आदि की बिक्री पर से लगी पाबंदी हटा ली है, जबकि हलाल मांस की बिक्री पर अभी भी रोक लगी हुई है। नतीजतन हलाल मांस का कारोबार करने वाले छोटे बड़े व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन देने वालों में जमीयत उलमा शाखा जानसठ के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल रहमान नदवी, डॉक्टर मोहम्मद साजिद, नोमान खान एवं जावेद हुमायूं एडवोकेट आदि लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें