फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीआईसी के मैदान में संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट ने किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में यज्ञ किया। हवन के मुख्य यजमान दम्पति के रूप में विपिन त्यागी और उनकी धर्मपत्नी सुषमा त्यागी रही। हवन कार्यक्रम ब्रह्मचारी ऋषि आर्य ने किया। पर्यावरण की रक्षा के संकल्प के साथ यज्ञ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
ट्रस्ट के संस्थापक जयपाल सिंह ने ट्रस्ट के सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपनी प्राथमिकताएं स्वयं ही चुन लें, जिनके लिए उन्हें कार्य करना है। वे लोग जो शिक्षा से दूर हैं, चिकित्सा से दूर हैं। समाज के ऐसे लोगों के लिए कार्य करना है और इतिहास एवं साहित्य के ऐसे लोगों को समय समय पर याद करना है। जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर हमारा समाज याद नहीं करता। कार्यक्रम में डीआईओएस गजेंद्र कुमार, प्रमुख समाज सेवी देवराज पंवार, पंतनगर विश्वविद्यालय के डीन हरपाल सिंह, जनता इंटर कॉलेज सिसौली के प्रधानाचार्य कर्ण सिंह, एसडी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर आरके गर्ग और कुसुम शर्मा ने विचार रखे। संचालन अशोक वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रभारी सहदेव आर्य एवं सुचित्रा सैनी रहे। डीएवी कॉलेज के पूर्व चित्रकला विभाग अध्यक्ष प्रख्यात कलाकार डॉ महावीर सिंह, डॉ जीत सिंह तोमर, मीरा शर्मा, प्रधानाचार्य कुसुम शर्मा, ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, डॉ दिनेश शर्मा रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार सैनी ने सभी का आभार जताया। महामंत्री संजय गौतम तथा कोषाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें