फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में सचिन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। जनता इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय तीन दिवसीय बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने कबूतर उड़ाकर और फीता काटकर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। जनता इंटर कॉलेज के धावक, अनुष्का, प्रीति, तमस तोमर, नितिन मसाल लेकर ट्रैक पर दौड़े। तहसील जानसठ के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड्स ने अपने बैनर के साथ मार्च पास्ट किया। इसके बाद अंडर 19 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी के छात्र सचिन कुमार ने प्रथम, महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज मोरना के विशाल कुमार ने द्वितीय व इंटर कॉलेज भोकरहेडी के मोनू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रबंधक धर्मपाल सिंह राठी और संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन कुमार ने किया। कार्यक्रम में जनता इंटर कॉलेज भोपा के प्रबंधक देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह राठी, स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज भोपा की प्रधानाचार्या राजेश शिवाच, इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ. प्रवीण चौधरी, जानसठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समंदर सेन, एस डी इंटर कॉलेज मीरापुर प्रधानाचार्य विकास शर्मा, भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र राठी मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें