फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकड़ा और नंगला पिथौरा में 96 लाख की लागत से होगा तालाबों का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
बघरा में तालाब के सौदर्यकरण का शिलान्यास करते केद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया विकास कार्य का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नंगला पिथौरा और काकड़ा गांव में 96 लाख रुपये की लागत से तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जलस्तर में सुधार होगा। उन्होंने ग्रामीणों से पानी बचाने का आह्वान करते हुए कहा कि हर बूंद का सदुपयोग करें।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शनिवार को वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन योजना के अंतर्गत जीर्णोद्धार करने के लिए कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि नंगला पिथौरा में 53 लाख रुपये की लागत आएगी। लघु सिंचाई विभाग कार्य को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर काकड़ा में 43 लाख रुपये से कार्य कराया जाएगा। ग्रामीणों को योजना का लाभ मिलेगा। जलस्तर के अलावा जल संचयन करने में तालाबों से लाभ मिलेगा। पूर्व विधायक उमेश मलिक, अरविंद त्यागी, विजय चौधरी, भाजपा नेता सपना कश्यप, राहुल ठाकुर, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, रामवअतार, नरेंद्र मुखिया, कलवा, ठाकुर जगमोहन, ठाकुर सतेंद्र, ठाकुर कुशल, प्रमेश सैनी, नीरज, रविंद्र, अरविंद और मोनू सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें