फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नियम बेमायने, सदर बाजार में मनमर्जी से गुजर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट रोड और टाउन हाल रोड पर जाम से निजात दिलाने के लिए बनाई थी नई व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के सदर बाजार से गुजरने वाले वाहनों के लिए बनाई व्यवस्था बेपटरी हो गई हैं। यहां बनाए नियमों का पालन नहीं हो रहा हैं। दोनों गलियों में जाम लगा रहता हैं।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने कई माह पहले कोर्ट रोड और टाउन हाल रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नई व्यवस्था बनाई थी। सदर बाजार की गली नंबर एक में कचहरी की तरफ से आना और गली नंबर दो शिव मूर्ति के बराबर से कोर्ट रोेड पर निकलने की व्यवस्था बनाई थी। साथ ही इन गलियों से बड़े वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध लगाया गया था। कुछ दिन तक तो यह व्यवस्था सही चली, लेकिन अब यह व्यवस्था बेपटरी हो गई हैं।
विज्ञापन


यहां लग जाता है जाम
कचहरी के बराबर से गली नंबर एक संकरी हैं। यहां कार के पहुंचने पर जाम के हालात बन जाते हैं। चौपहिया वाहनों के आवागमन से इन गलियों में जाम लगने की बड़ी वजह हैं। यह हालात तब हैं जब गली नंबर दो में कोर्ट रोड की तरफ बैरियर लगाकर पुलिस पिकेट भी लगाई गई हैं ।
विज्ञापन



सदर बाजार में बनाई व्यवस्था लागू हैं। कुछ लोग नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। जागरुकता अभियान चलाकर नियमों का पालन कराया जाएगा। - कुलदीप सिंह, एसपी यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें