फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रुकमणी के परिजन पहुंचे, घटना की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार दोपहर में रुकमणी का भाई व अन्य परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। मृतका रुकमणी का भाई अर्जुन अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि अंकुश के घर का लोहे का गेट बंद था। घर में अंदर जाने के लिए छत के जीने वाला रास्ता भी बंद था। घर के अंदर रुकमणी अपनी दो बेटियों नायरा व पीहू के साथ फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। पुलिस को घर में जाने के लिए छत पर जीने के बराबर से थोड़ी दीवार तोड़नी पड़ी थी। तब पुलिस अंदर पहुंची थी। अंकुश व उसके परिजनों से तीनों शवों का गांव पीनना में अंतिम संस्कार कर दिया था। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि परिजन आए थे लेकिन उन्होंने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें