मुजफ्फरनगर। सर्दी ने तेजी से पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक लुढ़क गया। सर्दी के वर्तमान मौसम की अब तक की यह सबसे ठंडी रात रही। पहली बार पारा छह डिग्री के नीचे गया। शनिवार सुबह से ही धूप खिली रही। लेकिन करीब 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने सर्दी का अहसास कराया। दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले करीब एक डिग्री की गिरावट रही। मंगलवार रात से शुक्रवार रात तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट रही।