संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेडा। भोपा थाना क्षेत्र के गांव जोली निवासी महीपाल की मौत के मामले में थाना सिखेड़ा पर हंगामा किया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार देर रात जौली निवासी महीपाल का शव कोल्हू के कढ़ाव में पड़ा मिला था। शुक्रवार को महीपाल के परिजनों ने थाना सिखेड़ा पहुंच कर कोल्हू मालिक मुंतिजर और उसके साले पूर्व प्रधान शाहनवाज पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया ।मृतक महिपाल के भाई रविंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई महिपाल कोल्हू पर मजदूरी करता था। मालिक से अपने मजदूरी के ख12000 लेने कोल्हू पर गया था जहां उसकी हत्या कर दी गई। उधर, हंगामे की सूचना पर सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने थाने पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया और मृतक महिपाल के भाई रविंद्र की तहरीर पर कोल्हू मालिक व साले पूर्व प्रधान के विरुद्ध नामजद एससीएसटी व हत्या कर शव छिपाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।