फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमयू सुपरफास्ट रही रद्द, यात्रियों ने झेली परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रद्द करने का नहीं बताया गया कारण, स्टेशन से निराश होकर लौटे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को पुरानी दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली डीएमयू सुपरफास्ट ट्रेन रद्द रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने रोडवेज में अपनी मंजिल के लिए सफर किया।
पुरानी दिल्ली से रोजाना सुबह 9:40 मिनट पर चलकर सहारनपुर जाने वाली डीएमयू सुपरफास्ट 11:40 मिनट पर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सहारनपुर के लिए यात्रा करते हैं। मग, यह ट्रेन शुक्रवार को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दी गई। इस बारे में रेलवे मुख्यालय से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन अके धिकारियों को संदेश भेज कर यह जानकारी दी थी। लेकिन इसकी कोई सूचना पहले से प्रसारित नहीं की गई थी। यात्री सहारनपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और ट्रेन के रद्द होने की जानकारी पाकर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। सभी यात्रियों को रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन इस माह में पहले भी तीन बार रद्द कर दी गई थी। अब शुक्रवार को रद्द रही। उधर, दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत का कहना है कि रेलवे अधिकारियों के पास ट्रेन के रद्द होने की सूचना पहले ही आ जाती है। उन्हें समुचित माध्यमों से इसका प्रसारित किया जाना चाहिए ताकि यात्रियों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें