फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बीएसएनएल के एजीएम के खाते से आनलाइन उड़ाए 5 लाख 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में साइबर अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को साइबर अपराधियों ने मुजफ्फरनगर निवासी मथुरा बीएसएनएल विभाग में सहायक जनरल मैनेजर पर तैनात अतुल कुमार जैन के खाते से मात्र बीस मिनट में पांच लाख चालीस हजार रुपये उड़ा लिए। पीडित ने मंडी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
नई मंडी कोतवाली के पटेल नगर निवासी अतुल कुमार जैन वर्तमान में बीएसएनएल विभाग में मथुरा में सहायक जनरल मैनेजर है। वह किसी काम से यहां अपने घर आए हुए है। शुक्रवार दोपहर में वह अपने परिचितों के पास बैठे हुए थ,े तभी अचानक उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज पढ़कर अतुल कुमार हतप्रभ रह गए। क्योंकि उनके मोबाइल पर आए मैसेज से उन्हें जानकारी मिली कि उनके जानसठ रोड स्थित आइसीआइसीआइ बैंक खाते से 49 हजार रुपये उड़ा लिए गए थे। वह कुछ समझ पाते तभी दो अन्य मैसेज आए और पता चला कि 98 हजार रुपये उड़ा लिए गए।
विज्ञापन

यह देखकर वह साथी के साथ बैंक की शाखा में पहुंचे, तब तब उनके खाते से 5,40,531 रुपये आनलाइन धोखाधड़ी कर निकाले जा चुके थे। पीड़ित अतुल कुमार जैन ने बताया कि नई मंडी कोतवाली साइबर सेल को शिकायती पत्र देकर रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

साइबर अपराध के बारे मेें सभी को जागरूक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी भी अनजान को खाते, एटीएम व अन्य कोई भी जानकारी न दें। ठगी व अन्य अपराध होने पर साइबर सेल को तुरंत सूचना दें - गौरव चौहान, दरोगा साइबर सेल मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें