फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन की व्यवस्था हुई ध्वस्त

विज्ञापन
रैली के दौरान शिव चौक पर लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रूट डायवर्जन की व्यवस्था हुई ध्वस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीआईसी मैदान में रालोद की लोकतंत्र बचाओ रैली को लेकर रूट डायवर्जन की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। खाकी की नजर केवल ई-रिक्शा पर ही रही। शहर में एंट्री के लिए केवल एक ही रास्ता रहने से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रैली के चलते शहर की सीमा पर प्रवेश करने के लिए केवल भोपा रोड की ओर से बाईपास से एंट्री देने की व्यवस्था की गई थी। शहर में ई-रिक्शाओं के संचालन पर पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन शहर के चारों ओर से जयंत की रैली में शामिल होने के लिए किसान और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के काफिले रूट डायवर्जन की पाबंदी को ध्वस्त करते हुए शहर में प्रवेश करते रहे। चौराहे पर तैनात पुलिस अफसर और कर्मचारी केवल ई-रिक्शा चालकों से ही उलझते रहे। कई स्थान पर ई- रिक्शा चालकों पर पुलिसकर्मियों ने लाठी का जोर भी आजमाने का काम किया। इसके बाद भी शहर में ई-रिक्शा चलने से पुलिस नहीं रोक पाई। शहर के चारों ओर से ट्रैक्टर ट्राली और बाइकों व कारों के काफिले के साथ किसान और रालोद नेता भारी संख्या में इस रैली में शामिल होने के लिए आए। शिव चौक से भी बसों और ट्रैक्टरों का काफिला गुजरा तो सारी व्यवस्था ही ठप होकर रह गई। इतना ही नहीं मीनाक्षी चौक और सुजडू चुंगी की ओर से जीआईसी मैदान नहीं जाने देने की पुलिस की तैयारी भी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें