फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने छत पर चढ़कर बरसाईं ईंटें, महिला सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में छत पर चढ़कर बरसाई ईंटें, दो घायल
विज्ञापन

देवबंद। रणखंडी गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में छत पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। इस दौरान आरोपी ने वहां रखीं ईंटें भी नीचे फेंकीं, जिससे एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रणखंडी (गुलाल पट्टी) निवासी अशोक ने तहरीर दी है कि रविवार को गांव का एक व्यक्ति शाम के समय शराब के नशे में घर में घुस गया और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। भतीजे आजाद शोर सुनकर बाहर आया और उसने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे दांत से काटकर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी छत पर चढ़ गया और ऊपर रखीं ईंटें नीचे फेंकनी शुरू कर दी, जिससे भतीजा अंकित और भाभी ऊषा घायल हो गई। शोर सुनकर जुटी भीड़ ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। वहीं, हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल व्यक्ति को हिरासत में लिया। अशोक ने पुलिस को बताया कि 7 दिसंबर को उसके यहां शादी है। आशंका जताई कि उक्त व्यक्ति शादी में कोई भी वारदात कर सकता है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें