लूट के इरादे से घूम रहे थे तीना, चाकू और बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने रोहाना कलां गांव की महिला प्रधान के बेटे और दो साथियों को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। तीनों लूट करने के इरादे से घूम रहे थे। तीन चाकू और एक बाइक बरामद की गई है।
शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस टीम रोहाना-घलोली रजबहे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। इनमें एक गांव रोहाना कलां की महिला प्रधान का बेटा गौरव है। अन्य दो उसके साथी अक्षय और दीपक निवासीगण ग्राम रोहाना कला हैं।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक नशा करने के आदी हैं। नशा करने के लिए उन्हें पैसे चाहिए थे, इसलिए लूट करने के इरादे से चाकू लेकर घूम रहे थे। मुकदमा दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया।