फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आर-पार का एलान, किसान मुद्दों पर भाकियू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
राजकीय कालेज के मैदान में किसानों के धरना को संबोधित करते चौधरी राकेश टिकैत।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमएसपी पर गारंटी कानून, गन्ना मूल्य और बकाया भुगतान समेत किसानों के अन्य मुद्दों पर भाकियू ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के मुद्दों पर आर-पार होगी। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का वादा किया गया था, लेकिन ट्यूबवेलों पर मीटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सरकुलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भाकियू कार्यकर्ता टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि गन्ना मूल्य अब तक घोषित नहीं किया है। पिछले एक साल से मिलों पर भुगतान बकाया है। बिजली की दर बढ़ाने से आम आदमी पर बोझ बढ़ रहा है। गोवंशीय पशु खेतों में नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिजली मीटर लगाकर किसानों के खिलाफ साजिश रची जा रही है। गलत तरीके से किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर किसानों का उत्पीडऩ किया जा रहा है।

धरने पर पहुंचे भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने बात की, लेकिन सहमति नहीं बनीं। टिकैत ने किसानों से कहा कि जीआईसी में पक्का मोर्चा बनाया जाएगा। हक मिलने तक किसान घर नहीं जाएंगे। ट्यूबवेलों पर मीटर नहीं लगने देंगे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और संचालन रवि आजाद ने किया। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, थांबेदार श्याम सिंह, थांबेदार कृष्णपाल राठी, ओमपाल मलिक, खाप चौधरी संजय कालखंड़े, विनय कुमार, मांगेराम त्यागी, अंकित राठी, धीरज लाटियान, नवीन राठी, शक्ति सिंह, राजपाल सिंह, कलेंदर मलिक, बिट्टू ठाकुर, पीयूष पंवार, देव अहलावत, मान सिंह मलिक, राहुल अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों से पहले दौर की बातचीत बेनतीजा
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से अधिकारियों ने बातचीत की, लेकिन पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही है।

धरने पर गूंजा चंदन गांव का गाय अभयारण्य
भाकियू के धरने पर पुरकाजी के चंदन गांव के गाय अभयारण्य की गूंज रही। पुरकाजी क्षेत्र के किसानों का कहना था कि उनके पट्टे पर अभयारण्य बनाया जा रहा है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का नाम लिए बगैर कहा कि गाय अभयारण्य को कुटबा-कुटबी, हड़ौली और सिसौली के जंगल में पट्टों की जमीन पर बनावा दें। पुरकाजी के किसानों को परेशान न करें।

राजकीय कालेज के मैदान में किसानों के धरना को संबोधित करते चौधरी राकेश टिकैत।

राजकीय कालेज के मैदान में किसानों के धरना को संबोधित करते चौधरी राकेश टिकैत।

राजकीय कालेज के मैदान में किसानों के धरना को संबोधित करते चौधरी राकेश टिकैत।

राजकीय कालेज के मैदान में किसानों के धरना को संबोधित करते चौधरी राकेश टिकैत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें