फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rockey Murder Case: मुठभेड़ में दबोचा आरोपी बेटा, सौतेले पिता की हत्या कबूली, कटे सिर की नहर में तलाश जारी

Thu, 04 Jun 2026 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

Rocky Murder Case: मुजफ्फरनगर के चर्चित रॉकी हत्याकांड में मुख्य आरोपी बादल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। पूछताछ में उसने सौतेले पिता की हत्या की वजह और शव ठिकाने लगाने की पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन
1 of 6
रॉकी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के चर्चित विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिखेड़ा थाना पुलिस और विशेष अभियान दल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बादल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं उसकी मां रेणू मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Tushar Murder Case: विकास सुमन बन कर रह रहा था बेटे का हत्यारोपी, परिजन बोले- चल नहीं सकता तो हत्या कैसे की
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रॉकी हत्याकांड मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ बादल
पुलिस को सूचना मिली थी कि रॉकी हत्याकांड के आरोपी बादल और उसकी मां रेणू वाहन से भोपा की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जौली मार्ग पर घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। पुलिस को देखकर आरोपी वाहन लेकर भागने लगा। पीछा करने पर वाहन एक बाग में फंस गया। आरोप है कि इसके बाद बादल ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

3 of 6
रॉकी हत्याकांड मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
बैग से मिले मृतक के कपड़े और दस्तावेज
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से वाहन, अवैध हथियार, कारतूस और एक बैग बरामद किया। बैग में मृतक रॉकी के कपड़े और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को उस स्थान पर भी ले गया जहां कथित रूप से मृतक की कटी हुई गर्दन गंगनहर में फेंकी गई थी। पुलिस ने नहर में तलाश अभियान शुरू करा दिया है।

4 of 6
रॉकी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सौतेले पिता को पसंद नहीं करता था आरोपी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में बादल ने बताया कि वह अपने सौतेले पिता रॉकी को पसंद नहीं करता था। आरोप है कि घटना वाली रात उसने अपने साथी मोंटी के साथ मिलकर सो रहे रॉकी के सिर में गोली मार दी। हत्या के बाद शव को वाहन में रखकर मुजफ्फरनगर लाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
रॉकी की फाइल फोटो और मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
शव को ठिकाने लगाने के लिए रची गई साजिश
पूछताछ में सामने आया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी कई स्थानों पर घूमते रहे। बाद में एक साथी की मदद से खेत में गड्ढा खोदकर धड़ को दबा दिया गया। पहचान छिपाने के लिए गर्दन अलग कर नहर में फेंक दी गई। पुलिस अब हत्या में शामिल अन्य आरोपियों और फरार रेणू की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रॉकी के धड़ का किया गया अंतिम संस्कार सिर की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला?
गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी 18 मई से लापता था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर खेत से रॉकी का धड़ बरामद हुआ था। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या बड़ौत स्थित घर में की गई थी और बाद में शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें