फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोबोटिक्स प्रयोगशाला की स्थापना होगी

विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एकदिवसीय तकनीकी कार्यशाला में मंचासीन अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रोबोटिक्स प्रयोगशाला की स्थापना होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ई-यंत्रा विषय पर तकनीकी कार्यशाला हुई। प्रवक्ताओं को महाविद्यालय में रोबोटिक्स मैकेनिज्म एवं रोबोटिक्स प्रयोगशाला को स्थापित करने और उसके संचालन एवं प्रभावी बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता देवेश मलिक रहे।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि ई-यंत्रा, आईआईटी मुंबई का प्रोजेक्ट है। कार्यशाला में ज्ञान अर्जित करके प्रवक्ताओं ने संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ के सामने रोबोटिक्स प्रयोगशाला को स्थापित करने और उसके संचालन एवं लैब को प्रभावी बनाने के तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। डॉ कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज का युग रोबोटिक्स का युग है। वर्तमान समय में कोई भी क्षेत्र रोबोटिक्स की तकनीकी से अछूता नहीं रहा है। महाविद्यालय में रोबोटिक्स लैब की स्थापना का प्रत्यक्ष लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। निशांत राठी, नीतू सिंह, साक्षी श्रीवास्तव, रोहिताश सिहं, अर्जुन सिंह, पवन गोयल, डॉ मोहित शर्मा, डॉ विकास अग्रवाल, डा सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें