भोपा में व्यापारी सतीश प्रजापति के घर में घुसकर बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया और हथियारों के बल पर नगदी-जेवर समेत करीब 15 लाख का माल ले गए। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
व्यापारी के घर में बदमाशों का गिरोह रविवार रात लगभग डेढ़ बजे घुसा और एक घंटे तक लूटपाट की। विरोध करने पर व्यापारी के बेटे विकास को नशीला इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। सरसों की बिक्री के बाद घर में रखे करीब आठ लाख रुपये की नकदी की जानकारी बदमाशों को होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
घायल विकास और परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
परिवार ने बताया कि बदमाशों की उम्र 30 से 35 साल के बीच रही होगी। दो बदमाशों ने मंकी कैप लगाई थी। वारदात के दौरान बदमाशों ने व्यापारी से कहा था कि उन्होंने उसके बेटे व नौकर को गोली मार दी है। जान बचाना चाहते हो तो माल दे दो। इसके बाद सहमे परिवार ने जेवर व नकदी बदमाशों को दे दी। बदमाश व्यापारी का मोबाइल घर पर ही छिपा गए। पत्नी, बेटे व नौकर का मोबाइल साथ ले गए।
वारदात की जानकारी मिलने पर पहुंचे पड़ोस के लोग और रिश्तेदार।
- फोटो : अमर उजाला
सात लाख की बेची थी सरसों
सतीश प्रजापति ने बताया कि एक दिन पूर्व ही सरसों बेचकर लगभग सात लाख रुपये घर में लाकर रखे थे। कुछ रुपये दुकानदारी के थे। व्यापारी के बड़े बेटे व उसकी पत्नी को बाहर जाना था, इसलिए उनका कुछ जेवर लॉकर से लाकर घर रखा था। अलीगढ़ में रहता है बड़ा बेटा
व्यापारी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा विनीत अपनी पत्नी सलोनी के साथ अलीगढ़ के चंडौस में रहता है। उसकी पत्नी वहां पर टीचर है। लेकिन उसका काफी सामान घर पर ही रखा है।
छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
नौकरों से की पूछताछ
मामले में पुलिस ने व्यापारी के नौकरों से भी पूछताछ की। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से कहा कि वह उचित कार्रवाई चाहता है। बेकसूर को जेल ना भेजा जाए और आरोपी को बक्शा ना जाए। घटना का जल्द खुलासा हो।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे की वारदात...
भोपा थाने के पास रविवार रात बदमाशों ने अनाज एवं तेल व्यापारी सतीश प्रजापति के परिवार को बंधक बनाकर आठ लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 18 लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी के बेटे को विरोध करने पर तमंचे की बट से घायल कर दिया। बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विकास को लगाई गई सिरिंज।
- फोटो : अमर उजाला
भोपा के मुख्य बाजार में रहने वाले सतीश प्रजापति सरसों, अनाज, तेल का व्यापार करते हैं। मकान में ही चक्की और तेल का स्पेलर भी चलाते हैं। रविवार रात वह अपनी पत्नी वंदना के साथ पहली मंजिल के कमरे में सो रहे थे। बराबर वाले कमरे में उनका बेटा विकास सोया हुआ था। घर के पीछे स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज की ओर से बने दो जंगलों से से रात लगभग डेढ़ बजे आधा दर्जन बदमाश हथियार लेकर घर में घुस गए।
बदमाशों ने चक्की में नीचे सो रहे नौकर भोपा निवासी सागर को बंधक बना लिया। इसके बाद सतीश प्रजापति व उनकी पत्नी के हाथ-पैर प्लास्टिक की डोरी से बांधकर मुंह पर टेप लगा दी। धमकी के बाद वंदना बदमाशों को दूसरे कमरे में ले गई और लॉकर से निकाल कर आठ लाख रुपये नगद और करीब 10 लाख के जेवर दे दिए।
विकास ने बदमाशों का विरोध किया तो तमंचे की बट से सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे बंधक बनाकर कमरे में डाल दिया। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। बंधन मुक्त होकर नौकर किसी तरह परिवार के पास पहुंचा। व्यापारी की पत्नी ने खुद को किसी तरह बंधनमुक्त किया और बाद में दरांती से रस्सी काटकर अन्य परिजनों को बंधक मुक्त किया।
सीओ देवव्रत वाजपेई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कांबिंग के बाद भी बदमाशों का पता नहीं चल सका। एसपी देहात आदित्य बंसल का कहना है कि पुलिस की दो टीम बनाई हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।