सीओ ने बताया कि मंगलवार सुबह 6.25 बजे रेलवे स्टेशन जीआरपी प्रभारी एमआर कर्दम टीम के साथ प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कहीं जाने की फिराक में खड़े विशाल बावरिया को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है।
सीओ जीआरपी ने बताया कि विशाल बावरिया शातिर अपराधी है, जो मुख्यत: लंबी दूरी की ट्रेनों में वारदातों को अंजाम देता है। उसके खिलाफ उत्तर भारत के विभिन्न जीआरपी थानों में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से छह डकैती, चार लूट कांड, एक कातिलाना हमले का भी मुकदमा शामिल हैं।
वहीं, चार जीआरपी थानों से विशाल बावरिया वांछित भी चल रहा था। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कई घटनाओं का भी खुलासा किया है, जिसके साथियों को भी चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/