फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बागपत के लिए खास ... मुजफ्फरनगर - फाइनेंस कर्मचारी वसूली कर्मचारी भाई सहित गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्ज उतारने को दोनों भाइयों ने रची थी लूट की साजिश, 53300 रुपये बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फाइनेंस कंपनी के वसूली कर्मचारी ने अपने भाई के साथ मिलकर 65 हजार रुपये लूट की योजना बनाकर फर्जी घटना दिखाई थी। रुपये हड़प कर दोनों भाई कर्ज चुकाना चाहते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर 53 हजार की नकदी, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद की है।



एसपी देहात संजय कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि स्पन्दना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी के वसूली कर्मचारी बड़ौत के गांव वाजिदपुर निवासी आदेश कुमार ने 25 जनवरी को बुढ़ाना पुलिस को गांव अटाली व नगवा से पैसे इकट्ठा कर वापस लौटते समय अपने साथ 65 हजार की लूट की सूचना दी थी। बताया था कि नगवा से कुरथल जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे 65 हजार की नकदी लूट ली। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी मैनेजर ने घटना पर संदेह जताया तो आदेश से पूछताछ की गई तब उसने बताया कि उसने अपने भाई सौरभ के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। उसने अपने भाई को बुलाकर पैसे व अन्य कागजात से भरा बैग दे दिया था। इसके बाद पुलिस को लूट की सूचना दी। योजना के अनुसार उसके भाई ने कागजात व बैग जला दिया था। दोनों भाइयों ने कर्ज उतारने के लिए लूट की योजना बनाई थी। मामला साफ होने पर दोनों भाइयों से 53 हजार 300 रुपये, दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। इस दौरान बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें