फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खुद को चाकू मार कर किया घायल, अस्पताल में मौत

Mon, 29 Jan 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर के मल्लूपुरा में मृतक के आवास पर मौजूद पुलिसकर्मी  एवं सीसीअी वी फुटेज कंगालती  पुलिस।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खानदान के युवकों के साथ विवाद में एक युवक ने खुद को चाकू मार कर घायल कर लिया। उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी आबिद का रविवार शाम अपने खानदान के युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखे चाकू से अपने पेट में कई बार वार कर खुद को घायल कर लिया। परिवार के लोग घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने यह जानकारी पुलिस को दी। तो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे। सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि युवक का अपने खानदान के युवकों से विवाद हुआ था, तब उसने खुद को चाकू से घायल कर लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें