फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लुटेरा गिरफ्तार, चेन व बाइक बरामद

Sun, 18 Aug 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जफ्फरनगर। मंडी कोतवाली पुलिस ने आर्दश कालोनी निवासी सीमा गुप्ता से चेन लूटने के आरोपी को गिरफ्तार कर चेन बरामद की है। सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि महिला शुक्रवार को सुबह के समय टहल कर घर पहुंची थी तभी उनकी चेन लूट ली थी। सीसीटीवी में घटना कैद हुई थी। सीसीटीवी से आरोपी शहर कोतवाली के मोहल्ला रामलीला टील्ला निवासी शुभम उर्फ शिवम को चिंहित कर गिरफ्तार किया गया। उससे चेन व एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपी पहले से ही महिला का पीछा कर रहा था। उसने घटना स्थल से कुछ दूरी पर गली में बाइक खड़ी की थी। वह कूकडा मंडी में एक आढ़ती की दुकान पर नौकरी करता है। वह शुक्रवार को सुबह घूमने निकला था और तभी उसने यह घटना की। गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें