फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक घटनाओं में रोडवेज डिपो को 7 लाख रुपयों का नुकसान हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो को सात लाख रुपयों का नुकसान हुआ
विज्ञापन

खतौली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर पिछले तीन दिनों में रोडवेज डिपो का करीब सात लाख रुपयों का नुकसान हुआ है। दस बसों का संचालन प्रभावित रहा। इसके अलावा इन तीन दिनों में 15 हजार किलोमीटर तक बसों का संचालन बंद रहा। फिलहाल भी बसों में कम यात्री ही सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सीएए को लेकर दूसरे वर्ग के लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने शुरू कर दिए थे। इस वजह से रोडवेज बसों का संचालन बंद करना पड़ा था। रोडवेज डिपो के एआरएम प्रवेज बशीर ने बताया कि पिछले दिनों से डिपो को करीब सात लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। रोडवेज डिपो से 84 बसों का संचालन होता है, जिनमें से तीन दिनों में दस बसें प्रभावित हुई। हिंसक घटनाओं को लेकर रोडवेज बसें 15 हजार किलोमीटर तक नहीं पहुंची। डिपो को हुए नुकसान की जानकारी लखनऊ में उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें