फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से लौटी रोडवेज बसे, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले से विधानसभा चुनाव के लिए गई रोडवेज बसें वापस लौटने लगी है। मुजफ्फरनगर से करनाल व काठगोदाम व हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। चुनाव ड्यूटी से लौटी 17 बसों को रूट पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों का लाने व ले जाने के लिए 98 बसें चुनाव आयोग के आदेश भेजी गई थी। इन बसों के चले जाने के बाद नगर से विभिन्न मार्गो व लंबी दूरी वाले स्थानों को जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। यह सभी बसें चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वापस आना बताया गया है। बावजूद इसके मंगलवार को 17 बस वापस लौट आई है। अभी 81 बस वापस आना शेष है। वापस आई कई बस लंबी दूरी वाले स्थानों पर जाने के लिए लगाई गई है। इन बसों के कारण यात्रियों को कुछ राहत मिली है। रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन अधिकारी राज कुमार तोमर ने बताया कि अभी 17 बस वापस आई है। इन्हें करनाल-बरेली, पानीपत- काठगोदाम, रुडकी- हरिद्वार, बसेडा-खाईखेडी मार्ग पर लगाया गया है। अन्य बस भी दो दिन में लौट आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें