फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सवारियों के बैठने का टोटा

विज्ञापन
डिपो के बाहर यात्रियों की इंतजार में खाली खड़ी रोडवेज बस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रोडवेज बसों को नहीं मिल रहे यात्री
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ/भोपा। सोमवार को शासन ने रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति दे दी थी लेकिन बसों में सवारियों की संख्या बहुत कम है। बस अड्डे पर भी यात्री दिखाई नहीं पड़ते। बसों में यात्रियों के कम सफर करने से रोडवेज परिवहन निगम को राजस्व हानि हो रही है, उधर प्राइवेट बसों का अभी तक संचालन नहीं हो सका है। शासन के आदेश पर सोमवार को रोडवेज बसें चलनी शुरू हो गई थी। रोडवेज बस अड्डों पर आकर रुकती हैं, लेकर यात्री नहीं के बराबर होते हैं। चालक बसों को अड्डों पर काफी देर तक रोके रखते हैं। इसके बाद कम सवारियों को ही लेकर चल पड़ते हैं। उधर, भोपा में शुकतीर्थ से मुजफ्फरनगर डिपो की बसों का संचालन बंद पड़ा था, जिसे बुधवार से शुरू कर दिया गया है। इसके चलते जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार सुबह से रोडवेज बसों का संचालन फिर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें