सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। गांव सठेड़ी गंगनहर पटरी पर हाइवे ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। खतौली के मोहल्ला शराफान निवासी हामिद (53) पुत्र फजर अली के खेत गंगनहर पटरी के पास हैं। बुधवार को दोपहर के समय हामिद अपने खेत से पैदल घर के लिए लौट रहा था। गंगनहर पटरी पर हाईवे ओवरब्रिज के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर में वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पर रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल हामिद को खतौली सरकारी अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान घायल हामिद की मौत हो गई। सूचना पर हामिद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर रतनपुरी एमपी सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव अपने साथ ले गए। परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।