फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मूसलाधार बारिश में तालाब बन गईं सड़कें, हिंडन में पानी बढ़ा

विज्ञापन
शहर में मूसलाधार बारिश से रुडकी रोड पर जलभराव से गुजरता टैक्टर।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लगातार दूसरे दिन भी रुक-रुककर बरसात जारी रहा। शाम सात बजे से करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। शहर के मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शिव चौक से आवागमन प्रभावित रहा। जल निकासी की पोल खुल गई। शहर से लेकर देहात तक जलभराव की स्थिति है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सात बजे से बारिश शुरू हुई और देर रात तक जारी रही। बारिश के कारण सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। शिवचौक, मीनाक्षी चौक, प्रकाश चौक, महावीर चौक पर पानी भर गया। तेज बारिश के चलते लोग फंसे रह गए। पानीपत-खटीमा, मेरठ-करनाल, दिल्ली-दून समेत सभी मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। उधर, हिंडन नदी में देर शाम फिर से पानी आने से किसानों और ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है। बुडढ़ाखेड़ा, छिमाऊ, कसौली, न्यामू गांव में खेतों पानी भरना शुरू हो गया। ग्रामीण नीरज राणा, मुकेश कुमार, रोहताश, गुलाब ने बताया अचानक पानी आने से चिंता बढ़ गई है। आशंका है रात को ज्यादा पानी आने से खेतों में जाना मुश्किल हो जाएगा।

शहर में मूसलाधार बारिश से रुडकी रोड पर जलभराव से गुजरता टैक्टर।

शहर में मूसलाधार बारिश से रुडकी रोड पर जलभराव से गुजरता टैक्टर।

शहर में मूसलाधार बारिश से रुडकी रोड पर जलभराव से गुजरता टैक्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें