फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मूसलाधार बारिश के बाद सड़कें भी उफनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उमस के बीच मौसम ने करवट बदली। तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों बाद पानी उतरने के बाद ही सड़कों पर यातायात बहाल हो पाया। जिले में 29.0 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। बारिश से चारे, धान और ईख की फसल को लाभ हुआ। लोगों को उमस से राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर के समय काली घटा छाई और बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक बारिश के चलते पूरे शहर की सड़कों पर पानी भर गया। सड़कें कुछ समय के लिए नाला बन गई। शहर के शिव चौक, प्रकाश चौक, भोपा रोड, रुड़की रोड आदि पर पानी भरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। बारिश के बाद लगभग आधा घंटे तक लोगों को पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। जिले में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 94 प्रतिशत रही।
रोहाना और छपार में सड़कें जलमग्न
छपार/रोहाना कलां। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से सड़कें जल मग्न हो गईं और घरों में पानी भर गया। वाहनों का आवागमन भी बंद रहा। हालांकि बारिश ईख, ज्वार, मक्का, धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। छपार में हाईवे पर पानी भर गया।
विज्ञापन

पुरकाजी में दुकानों और घरों में भरा पानी
पुरकाजी। कस्बे में तेज बारिश से मेन बाजार व पंजाबी कालोनी, थाने वाली गली, मोहल्ला जाटान, पुराने हाईवे आदि में 5 से 6 फिट तक पानी भर गया। मनीष गुप्ता, शादी राम पाल, अमन गोयल, विकास मेहता, पंकज सिंघल सहित दर्जनों व्यापारियों की दुकानों में पानी भर जाने से सामान खराब हो गया। मेन बाजार में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो गया। इसके अलावा मोहल्ला जाटान में इसराईल फरीदी के घर में रखा शादी की शादी का सामान घर में पानी भर जाने से खराब हो गया। व्यापारियों का कहना है कि नालों से पानी की निकासी कम होने से बाजार व गलियों में पानी भरता है। चेयरमैन जहीर फारूकी का कहना है कि अगर किसी नाले में पानी की निकासी कम है तो उसकी सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें