फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना अंडरपास के नीचे की सड़क टूटी, पानी भरा

विज्ञापन
खतौली में बुढ़ाना अंडरपास के नीचे टूटी सड़क व बारिश का भरा पानी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
बुढ़ाना अंडरपास के नीचे की सड़क टूटी, पानी भरा
विज्ञापन

खतौली। बुढ़ाना अंडरपास के नीचे की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। बारिश का पानी भी निकलने की कोई सुविधा नहीं है। नतीजतन बारिश का पानी अंडरपास में भरा हुआ है। नेशनल हाईवे का निर्माण होने पर बुढ़ाना अंडरपास भी बनाया गया था। बुढ़ाना जाने के लिए भी रोडवेज बसों का संचालन भी इसी अंडरपास से होता है। सर्दी के मौसम में हुई बारिश का पानी भी अंडरपास के नीचे भर गया है। नतीजतन वाहनों के पलटने का खतरा बना हुआ है। कई बार बड़े वाहन अंडरपास के नीचे पलट भी चुके हैं। ग्रामीण राजेश, शमशाद, आदिल, राकेश, संदीप, प्रदीप, कालूराम, संदीप आदि का कहना है कि अगर एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो, वे तहसील में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें