फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य शुरू, दुकानदारों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे से फ्लाईओवर तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ
विज्ञापन

दुकानदारों की अधिकारियों से नोंकझोंक भी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। बस स्टैंड से फ्लाईओवर तक जर्जर हालत में हो चुकी सड़क का निर्माण कार्य मंगलवार की शाम शुरू हो गया। कुछ दुकानदारों ने सड़क के निर्माण कार्य का यह कहकर विरोध किया की सड़क की चौड़ाई कम है। सूचना पर क्षेत्र के किसान और पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदारों की लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी नोंकझोंक हो गई। विरोध के बावजूद निर्माण कार्य शुरू हो गया।
मंसूरपुर में नेशनल हाईवे बस स्टैंड से रेलवे रोड पर फ्लाईओवर तक सड़क काफी जर्जर हालत में हो चुकी थी। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। क्षेत्र के लोग काफी दिनों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग के अभियंता प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि इस सड़क की लंबाई 350 मीटर और चौड़ाई 3 मीटर 75 सेंटीमीटर बननी प्रस्तावित है। मंगलवार को जैसे ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ कुछ दुकानदारों ने यह कहकर विरोध करना शुरू कर दिया की सड़क की चौड़ाई कम है। इसकी चौड़ाई बढ़ाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर शुगर मिल अधिकारी, क्षेत्र के किसान तथा पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ दुकानदारों की नोंकझोंक भी हुई। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू हुआ। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना था कि अभी जितनी चौड़ी सड़क पहले से बनी हुई है, उतनी ही बनेगी। चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मिल अधिकारियों तथा क्षेत्रीय किसानों का कहना था कि मिल का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। किसानों को टूटी सड़क से गन्ना लाने में परेशानी होती है, इसलिए सड़क का निर्माण जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें