फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दर्दनाक हादसे में उजड़ गई दो जिंदगी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

Tue, 28 Feb 2023 08:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Accident News : एक दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं चाचा-भतीजे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी पीर के पास शामली की तरफ से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


बुढ़ाना क्षेत्र के फुगाना निवासी ट्रक चालक रुपेश (48) अपने भतीजे रवि (25) के साथ मंगलवार को पीनना निवासी ट्रक मालिक सुशांत से मिलने आए थे। शाम के समय यह दोनों बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। जब दोनों नदी से पहले तितावी में पीर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक की चपेट उनकी बाइक आ गई। इस दौरान हादसे में दोनों नीचे जा गिरे और ट्रक से कुचलकर दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाया और मृतकों के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेना अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव: यहां जानने लें पूरी प्रक्रिया, आवेदन में गलती होने पर करा सकेंगे सुधार

Trending Videos
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं चाचा-भतीजे के शव देखकर फुगाना गांव में मातम छा गया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: बेटे की लाश देख कांप उठा पिता का कलेजा, चंद घंटों पहले दूल्हा बना था लाडला, हर तरफ पसरा मातम

थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी हैं। ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें