फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आसपा अध्यक्ष पर हमले की जांच के लिए आज दिल्ली कूच करेगा रालोद

विज्ञापन
अंकित विहार में आयोजित रालोद की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी
विज्ञापन
- सीबीआई से जांच और चंद्रशेखर को सुरक्षा की कर रहे मांग
विज्ञापन


- शुक्रवार को जंतर-मंतर पर एकत्र होंगे रालोद कार्यकर्ता, तैयारी में जुटे





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए हमले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। शुक्रवार को जंतर-मंतर पर पार्टी के पदाधिकारी एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह धरने में शामिल होंगे।

अंकित विहार स्थित रालोद के पुरकाजी विधायक अनिल कुमार के आवास पार्टी की बैठक हुई। रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पिछले दिनों जानलेवा हमला हुआ था। इसकी जांच से कोई भी संतुष्ट नहीं है। हमले की सीबीआई जांच के लिए कार्यकर्ता दिल्ली में जंतर-मंतर पर जाएंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले से डेढ़ सौ कारों में सवार होकर कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। इस धरने प्रदर्शन को रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह संबोधित करेंगे। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आसपा अध्यक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इस मौके पर अजीत राठी, प्रभात तोमर, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, विनोद मलिक, गज्जू पठान, अंकित बालियान, इरशाद, एडवोकेट युनूस, रामनिवास पाल, हरेंद्र पाल और शिवान सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें