फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली - रालोद करेगा बूथ कमेटियों का गठन : मलिक

Wed, 22 Nov 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली रालोद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाए गए जगदीश आर्य एडवोकेट एवं वार्ता करते जिलाध्यक्ष संदी
विज्ञापन
- जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने गांव सठेड़ी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश आर्य को खतौली विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में रालोद बूथ कमेटियों का गठन करेगा।
रालोद विधायक मदन भैया के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही अध्यक्षाें की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा बूथ स्तर तक अध्यक्षों की नियुक्ति कर पाटी को मजबूत किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से गठबंधन का प्रत्याशी रालोद के चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नवनियुक्त विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जगदीश आर्य एडवोकेट ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। प्रदेश संगठन महासचिव अजीत राठी, नगर अध्यक्ष हाजी नौशाद मोनी, धर्मेंद्र तोमर, राजकुमार तेवतिया, सुधीर वाल्मीकि, सभासद मोहम्मद दानिश, दिमाग सिंह, शहजाद अंसारी, फिरोज आढती, इरशाद अंसारी, मोहम्मद कामिल, फसीह अख्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉ. अमित को मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया



फोटो समाचार



मोरना। मोरना में एक मेडिकल सेंटर पर रालोद की बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. अमित ठाकरान को पार्टी का मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। रालोद के प्रदेश संगठन मंत्री अजीत राठी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीण अंचल तक जाकर पार्टी के उद्देश्यों को पूर्ण करें। डॉ. अमित ठाकरान विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए हैं। एक सप्ताह में विधानसभा के सेक्टर बनाकर सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। इस अवसर पर सोहनवीर सिंह, यशपाल सिंह, लवी राठी, आजाद त्यागी, नीशू, विशांत, गौरव, लालू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें